15 साल की उम्र में रणबीर ने खो दी थी अपनी वर्जिनिटी, Ranbir Kapoor Biography

Ranbir-Kapoor-Biography

Ranbir Kapoor Biography: क्या हुआ जब सलमान खान ने जड़ दिया था रणबीर कपूर को थप्पड़ और स्कूल में सिर्फ 15 साल की उम्र में रणबीर ने खो दी थी अपनी वर्जिनिटी, आलिया भट्ट से पहले एक दर्जन से ज्यादा लड़कियों को रणबीर कपूर ने किया है डेट, और क्यों नंबर आठ को अपने लिए लकी मानते हैं कपूर खानदान के वारिस और रणबीर कपूर के पास आज कितनी संपत्ति है, जानकर चौंक जाएंगे आप। इन दिनों सिनेमाघरों से लेकर सोशल मीडिया तक, हर जगह रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की ही चर्चा हो रही है। यह रणबीर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। 

फिल्म रोजाना कमाई के नए रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद की जा रही है। लेकिन रणबीर का यहां तक का करियर आसान नहीं रहा है। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई समस्याओं का सामना किया। यहां तक कि सेट पर झाड़ू भी मारी है। आइये रणबीर की पूरी लाइफ जर्नी आपको बताते हैं और साथ ही उनसे जुड़े कई ऐसे फैक्ट्स आपको बताएंगे, जिनके बारे में आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। 

रणबरी कपूर का जन्म 28 सितंबर, 1982 के दिन बॉलीवुड के सबसे बड़े परिवार कपूर खानदान में हुआ था। उनके पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर दिग्गज एक्टर्स रहे हैं। इतना ही नहीं रणबीर के दादा राज कपूर और परदादा पृथ्वारीज कपूर का नाम भी लेजेंड्री एक्टर्स में लिया जाता है। रणबीर ने अपनी स्कूल की पढ़ाई बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से की है और उन्हें 10वीं में 53 पर्सेंट मार्क्स मिले थे। जब रणबीर 10वीं में पास हुए तो घर पर एक ग्रैंड पार्टी रखी गई थी, क्योंकि पहली बार में 10TH क्लास पास करने वाले रणबीर अपने परिवार के पहले शख्स थे। रणबीर अपनी मां के बहुत करीब है। 

भले ही वो आज करोड़ों रुपए के मालिक है, लेकिन आज भी अपनी मां नीतू से वो हर महीने 1500 रुपए पॉकेट मनी के लेते हैं। फिल्म एनिमल में बाप-बेटे के रिश्ते की खूबसूरती दिखाई गई है, लेकिन रणबीर असल जिंदगी में अपने पिता के कभी क्लोज नहीं रहे। यहां तक कि दोनों घर में एक दूसरे को देखते भी नहीं थे। इतना ही नहीं ऋषि कपूर और नीतू कपूर में भी बहुत लड़ाई झगड़े होते थे। इस झगड़े से रणबीर इतना परेशान हो जाते थे कि वो घर के एक कोने में अपना मुंह पैरों के बीच में दबाकर बैठ जाया करते थे। 

10वीं क्लास के बाद रणबीर अपने पिता के साथ अमेरिका गए, जहां ऋषि कपूर फिल्म ‘आ अब लौट चले’ डायरेक्ट कर रहे थे। रणबीर ने इस फिल्म में पिता की मदद की और इसके बाद पिता पुत्र के रिश्तों में थोड़ी नजदीकियां आई। रणबीर ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई एचआर कॉलेज एंड कॉमर्स से पूरी की है और न्यू यॉर्क के स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स से उन्होंने एक्टिंग के हुनर सीखे। इस दौरान उन्होंने करीब 300 शॉर्ट फिल्में भी बनाई थी। रणबीर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्ट के रूप में की थी। 2005 में आई फिल्म संजय लीला भंसाली में उन्होंने एसिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था।

फिल्म के सेट पर रणबीर झाड़ू मारने और लाइट लगाने का काम भी किया करते थे और दिन में 18 से 19 घंटे सेट पर बिताया करते थे। रणबीर के काम से खुश होकर संजय लीला भंसाली ने अगली फिल्म में उन्हें कास्ट किया और साल 2007 में आई फिल्म सांवरिया से रणभीर ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म में वो सोनम कपूर के साथ नजर आए, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।  लेकिन रणबीर को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। 

रणबीर को असली पहचान फिल्म बचना ए हसीनो से मिली थी। इसके बाद उन्होंने कभी मुड़कर नहीं देखा और वेक अप सिड, राजनीती, अजब प्रेम की गजब कहानी, बर्फी, रॉकस्टार, ये जवानी है दिवानी, ए दिल है मुश्किल, संजू, ब्रह्मास्त्र जैसी कई सुपरहिट फिलिमों में काम किया। रणबीर को इंडस्ट्री में चॉकलेटी ब्वॉय के नाम से जाना जाता है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि जब वे 16 साल के थे, तब उन्होंने पहली बार अपनी क्लास की लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।

फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले रणबीर का अवंतिका मलिक के साथ अफेयर रहा, जो आज इमरान खान की पत्नी है। अपनी पहली फिल्म सांवरिया की शूटिंग के दौरान सोनम कपूर के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ने लगी थी। इसके बाद दीपिका पादूकोण के साथ रणबीर कपूर का रिलेशनशिप चला। इस दौरान दीपिका ने अपनी गर्दन के पीछे RK का टैटू भी बनवाया था, लेकिन जल्द ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। कहा जाता है कि कैटरीना कैफ के कारण रणबीर और दीपिका के बीच दूरियां आई थी। 

Read Also:-

बचपन इतना गरीबी में गुजरा कि बॉल खरीदने तक के पैसे नहीं हुआ करते थे, Shamar Joseph Biography

अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था – मैं कुंवारा हूं, लेकिन ब्रह्मचारी नहीं, Atal Bihari Bajpayee Biography

फिल्म अनजाना अनजानी के दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ भी रणबीर कपूर का नाम जोड़ा गया था।  इनके अलावा नोरा फतेही, नरगिस फाखरी, पाक अभिनेत्री माहिरा खान, श्रुति हसन, जैकलीन फर्नांडीज़ और अमीषा पटेल के साथ भी रणबीर कपूर के अफेयर की खबरों ने मीडिया में खूब सूर्खियां बटौरी थी।

2016 में रणबीर कपूर ने ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ फिल्म ए दिल है मुश्किल में काम किया और इस फिल्म में दोनो ने कई इंटीमेट सीन्स भी दिए थे। खबर आई थी कि इस फिल्म के बाद बच्चन परिवार मे काफी अनबन भी हुई थी। इसके बाद रणबीर ने आलिया भट्ट को डेट करना शुरू किया और अप्रैल 2022 में दोनों ने शादी की। कपल की एक बेटी है, जिसका नाम राहा है। बताया जाता है कि एक क्लब में सलमान ने रणबीर को थप्पड़ जड़ दिया था, लेकिन बाद में सलमान ने रणबीर से माफी मांगी और फिल्म सांवरिया में भी सलमान नजर आए थे। 

रणबीर को फिल्मों के अलावा फुटबॉल काफी पसंद है। रणबीर नंबर 8 को अपने लिए लकी मानते हैं, क्योंकि इस दिन उनकी मां नीतू कपूर का जन्मदिन आता है। रणबीर कपूर को एक बीमारी है, जिसकी वजह से वो बहुत तेज बोलते और खाते है। रणबीर सोशल मीडिया से दूर रहना ही पसंद करते हैं, लेकिन वो कैंडी क्रश के एडिक्ट है। रणबीर अपने कॉलेज के दिनों में ड्रग्स लिया करते थे, बड़ी मुश्किल से उन्होंने अपनी ये आदत छोड़ी। लेकिन आज भी वो स्मोकिंग और अल्कोहल का सेवन करते हैं। 

रणबीर आज फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार माने जाते हैं और एक फिल्म के लिए वो 25 से 30 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। आज उनकी नेट वर्थ 350 करोड़ के आसपास है। रणबीर कई चैरिटी संस्थाओं और एनजीओ से भी जुड़े हुए हैं और नेक कार्यों में वो अपना पैसा डोनेट करते रहते हैं, जो उन्हें एक रियल लाइफ हीरो भी बनाती है। 

तो दोस्तों ये थी रणबीर की लाइफ से जुड़ी सारी जानकारी। साथ ही हमें कमेंट करके बताएं कि आपको रणबीर की कौन-सी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *