दुनिया के 5 सबसे बर्बाद देश, Top 5 Most Miserable Countries in the World

Top 5 Most Miserable Countries in the World

Top 5 Most Miserable Countries in the World: यूनाइटेड नेशन्स के अनुसार दुनिया में 200 से भी अधिक देश है, लेकिन सभी देशों के हालात एक जैसे नहीं होते। कुछ देशों में लोग खुशहाल जीवन व्यतीत करते हैं। उनके पास रहने के लिए अच्छे घर, अच्छी नौकरी और आसपास सभी प्रकार की सुख-सुविधाएं होती हैं। दूसरी ओर कुछ देश ऐसे भी हैं, जिनके बारे में सुनकर ही रूह कांपने लगती है। कई देश सिविल वॉर की चपेट में है तो कई देशों में युद्ध की स्थिति हर वक्त बनी रहती है। कई बेरोजगारी के कारण लोग परेशान है तो कहीं पर आतंकवादियों ने जीवन बेहाल किया हुआ है।

दुनिया में किन देशों की हालत सबसे ज्यादा दयनीय है और कौन-से देश सबसे ज्यादा दुखी है, इसका अंदाजा Annual Misery Index से लगाया जा सकता है। मशहूर अर्थशास्त्री स्टीव स्टीव हैंकी की रिपोर्ट के अनुसार हम आपको वर्ल्ड की टॉप 5 मोस्ट Miserable देशों के बारे में बता रहे हैं। यह लिस्ट बेरोजगारी दर, इन्फ्लेशन रेट, जीडीपी पर कैपिटा और बैंक इंटरेस्ट रेट जैसे कई फैक्टर्स के आधार पर तैयार की जाती है। 

Top 5 Most Miserable Countries in the World

Top 5 Most Miserable Countries in the World

1. Zimbabwe

इस लिस्ट में पहले नंबर पर जिंबाब्वे का नाम आता है, जहां साल 2020 में इन्फ्लेशन रेट 577 पर्सेंट तक पहुंच गया था। हालत ये हो गए थे कि एक पैकेट ब्रेड खरीदने के लिए भी बैग भरकर रुपया पैसा ले जाना पड़ता था। साल 1980 में इस देश को आजादी मिली थी और उस समय यह अफ्रीका के उन देशों में शुमार था। यहां पर प्राकृतिक संसाधान के भंडार थे और लोग खेती-बाड़ी में भी कुशल माने जाते थे। लेकिन 1990 के बाद देश के हालात बिगड़ने लगे।

देश में गरीबी बढ़ने लगी तो इसे दूर करने के लिए जिम्बाब्वे ने बिना किसी प्लानिंग के नोट छाप दिए, जिससे इन्फ्लेशन अपने चरम पर पहुंच गया। जिम्बाब्वे ने अपनी करंसी को रद्द कर दिया था और आज यहां अमेरिकन डॉलर चलता है। धीरे-धीरे यहां हालात सामान्य हो रहे हैं। फिलहाल इन्फ्लेशन रेट 47 पर्सेंट के आसपास है, जो ग्लोबल एवरेज से काफी अधिक है। मिजरेबल इंडेक्स में जिम्बाब्वे का स्कोर 414.7 रहा है।

2. Venezuela

दूसरे नंबर वेनेजुएला देश का नाम आता है। इसका मिजरेबल इंडेक्स में स्कोर 330 के आसपास रहा। वेनेजुएला की स्थिति भी काफी हद तक जिंबाब्वे जैसी ही है। 1970 से 80 के दशक तक एक समृद्ध देश हुआ करता था। ये देश तेल बेचकर खूब पैसा कमा रहा था और उस पैसे का इस्तेमाल सरकार ने लोगों को मुफ्त में सामान बांटने और सब्सिडी देने में खर्च कर दिया। खाने क सामान, गैस, पेट्रोल और दवाइयां सब कुछ ना के बराबर दामों में लोगों को मिल रही थी।

लोगों ने धीरे धीरे काम करना बंद कर दिया और देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई। आलम ये हुआ कि साल 2016 में वेनेज़ुएला में इन्प्लेशन 800 प्रतिशत बढ़ गया और 2020 तक तो महंगाई ने सारी हदे पार कर दी थी, जब इन्फ्लेशन रेट 1200 पर्सेंट तक पहुंच गया था। यहां की करंसी इतनी कमजोर हो गई कि एक भारतीय रूपया वेनेज़ुएला के 5800 बोलीवर तक गिर गया था। आज भी इस देश में हालात बहुत ज्यादा सुधरे नहीं है और इस कारण ये देश हमारी लिस्ट में दूसे नंबर पर है।  

3. Syria

सीरिया देश का नाम तो इस लिस्ट में आना बनता ही है। इस देश का मिजरेबल इंडेक्स स्कोर 225 है। सीरिया देश दुनिया के सबसे गरीब, सबसे अधिक बेरोजगारी वाले और सबसे अधिक क्राइम रेट वाले देशों की लिस्ट में भी टॉप 10 देशों में शुमार है। यह देश ISIS का अड्डा बना हुआ है। पिछले कुछ सालों में इस देश ने काफी कुछ झेला है, जिस कारण यहां का एजुकेशन सिस्टम और हेल्थ केयर सिस्टम तबाह हो चुका है।

देश का पोवर्टी रेट 80 पर्सेंट तक पहुंच गया है। तो वहीं बेरोजगारी दर 30 प्रतिशत के आसपास है। लोग इस देश से धीरे-धीरे पलायन कर रहेहैं। वर्तमान समय में सीरिया में जिस तरह के हालात है, उसे देखते हुए कहना मुश्किल है कि आने वाले समय में सीरिया के हालातों में सुधार देखने को मिलेगा। 

Read Also:-

बचपन इतना गरीबी में गुजरा कि बॉल खरीदने तक के पैसे नहीं हुआ करते थे, Shamar Joseph Biography

अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था – मैं कुंवारा हूं, लेकिन ब्रह्मचारी नहीं, Atal Bihari Bajpayee Biography

4. Lebanon

लेबनान में भी लगातार हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। यहां पर महंगाई के कारण लोग चोरी-डकैती जैसी वारदातों को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं। क्राइम रेट इतना बढ़ गया है कि दिन के समय भी सड़कों पर निकलना खतरे से खाली नहीं है। 10 में से 9 लोग यहां पर दो वक्त की रोटी भी ठीक से नहीं खा पाते है।

इस मुस्लिम बहुल देश में इन्फ्लेशन रेट 200 पर्सेंट से अधिक पहुंच गया था। लेबनान को यदि अपने हालात सुधारने है तो पहले अपने एजुकेशन और हेल्थकेयर इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना होगा। मिजरेलब इंडेक्स में इसका स्कोर 190 रहा है।

5. Sudan

सुडान की गिनती भी दुनिया के सबसे दयनीय और दुखी देशों में होती है। यहां पर शिशु मृत्यु दर सबसे अधिक है। लोगों के पास बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। लगातार इस देश में गृह युद्ध की स्थिति बनी रहती है। और बीमारियों के कारण हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। इस कारण सुडान का मिजरेबल इंडेक्स स्कोर 176 रहा है। 

इन देशों के अर्जेंटीना, यमन, युक्रेन, क्यूबा और तुर्की जैसे देश भी सबसे दयनीय देशों की लिस्ट में शुमार है। वहीं दूसरी ओर स्विटरलैंड, फिनलैंड, कुवैत, जापान, आयरलैंड, अमेरिका, मलेशिया और थाईलैंड जैसे देश इस लिस्ट में लास्ट पॉजिशन पर है। भारत को इस लिस्ट में 103 रैंक पर रखा गया है तो हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को 35वें स्थान पर जगह मिली है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *