हिंदी ऑडियंस के लिए भले ही जानकी बोड़ीवाला 1 नया नाम हो, लेकिन गुजराती फिल्मों में इनका खासा बोलबाला है, Janki Bodiwala Biography

Janki Bodiwala Biography

Janki Bodiwala Biography: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में होने जा रही हैं एक नई कलाकार की एंट्री…. अपनी हुस्न और अदाओं से करेगी सभी के दिलों पर राज…. पेशे से हैं डॉक्टर, लेकिन पैशन ने बना दिया एक्टर…. एक स्माइल पर मर मिटते हैं लाखों युवा…. अब तक कई गुजराती फिल्मों में बिखेर चुकी हैं अपनी खूबसूरती का जलवा… शानदार एक्टिंग ने बना दिया बड़े बड़े स्टार्स को इनका दीवाना…. 

दोस्तों हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस जानकी बोड़ीवाला की, जो इन दिनों फिल्म शैतान को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। अजय देवगन और आर माधवन के साथ जानकी बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। हिंदी ऑडियंस के लिए भले ही जानकी बोड़ीवाला एक नया नाम हो सकता है, लेकिन गुजराती फिल्मों में इनका अच्छा खासा बोलबाला है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी जानकी की फैन फॉलोइंग लाखों में हैं। आइये जानकी की अब तक की जर्नी पर एक नजर डालते हैं। 

Janki Bodiwala Biography

Janki-Bodiwala-Biography

जानकी बोड़ीवाला का जन्म 30 अक्टूबर 1995 के दिन गुजरात के अहमदाबाद शहर में हुआ था। उनके पिता का नाम भरत बोड़ीवाला है और मां का नाम कश्मीरा बोड़ीवाला। जानकी का एक भाई भी है जिसका नाम द्रुपद है और उनकी बहन का नाम निकिता है। बचपन से ही जानकी काफी चुलबुली किस्म की लड़की रही है। वह हर वक्त अपनी अलग ही मस्ती में रहती थी। जानकी की क्यूटनेस हर किसी को मोहित कर लेती थी। 

उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई अहमदाबाद के MK सेकेण्ड्री एंड हायर सेकेंड्री स्कूल से कंप्लीट की। वह हमेशा ही एक intelligent student रही हैं। पढ़ाई के साथ ही उन्हें फिल्मे देखना का भी शौक था। जब भी टीवी पर जानकी कोई फिल्म देखती थी तो उसके एक्टर्स की तरह नकल उतारा करती थी। जानकी ने स्कूल लेवल पर कई प्ले में भी पार्टिसिपेट किया था।

स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने गांधीनगर के Goenka Research Institute of Dental Science में एडमिशन लिया, जहां से उन्होंने डेंटल साइंस की डिग्री हासिल की। जानकी डेंटिस्ट तो बन गई थी, लेकिन वह फिल्मी दुनिया में करियर बनाना चाहती थी। डेंटिस्ट की जॉब करने की बजाय जानकी ने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया। 

साल 2015 में जानकी के फिल्मी करियर की शुरुआत हुई। उन्हें यश सोनी के साथ गुजराती फिल्म छेलो दिवस में काम करने का मौका मिला और ये फिल्म जब सिनेमाघरो में रिलीज हुई तो इसने तहलका मचा दिया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। इस फिल्म में जानकी के रोल की भी काफी सराहना हुई। अपनी डेब्यू फिल्म में सफलता प्राप्त कर जानकी बहुत खुश थी। 

Read Also:-

बचपन इतना गरीबी में गुजरा कि बॉल खरीदने तक के पैसे नहीं हुआ करते थे, Shamar Joseph Biography

अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था – मैं कुंवारा हूं, लेकिन ब्रह्मचारी नहीं, Atal Bihari Bajpayee Biography

इसके बाद जानकी को कई गुजराती फिल्मों के ऑफर आने लगे और सभी फिल्मों में उन्होंने शानदार एक्टिंग की। हालांकि छेलो दिवस उनके करियर की अब तक की सबसे हिट फिल्म रही है। जानकी तम्बूरो, छुट्टी जशे छक्का, बाउ ना विचार, दौड़ पकड़ और नाड़ी दोश जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी है। उनकी आखिरी फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी, जिसका नाम वश था। इस फिल्म ने जानकी के करियर को एक नई उड़ान दी और उन्हें दिग्गज एक्ट्रेस की सूची में लाकर खड़ा दिया। 

गुजराती फिल्म वश में जानकी ने आर्या का रोल प्ले किया था। इन दिनों जिस शैतान फिल्म की चर्चा हो रही है, वो फिल्म वश की ही रीमेक है। फिल्म में पूरी स्टारकास्ट को चेंज किया गया है, लेकिन जानकी के कैरेक्टर का रोल वो खुद प्ले कर रही है। फिल्म में जानकी के अलावा अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका भी मुख्य भुमिकाओं में हैं और इसका हिंदी वर्जन विकास बहल ने डायरेक्ट किया है। ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही इस फिल्म को लेकर दर्शक उत्सुक हो रहे थे। उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म के बाद जानकी को और भी कई हिंदी फिल्मों के रोल ऑफर हो सकते हैं। 

जानकी ने फिल्मी दुनिया के अलावा मॉडलिंग की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। साल 2019 में उन्होंने मिस इंडिया गुजरात ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जिसमें वह टॉप 3 फाइनलिस्ट में जगह बनाने में कामयाब हुई थी। इसी साल उन्हें टाइम्स ने most desirable women की लिस्ट में भी शामिल किया था। 

जानकी एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपए की फीस चार्ज करती है। इसके अलावा वो स्पोंसरशिप और ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई कर लेती है। वर्तमान समय में उनकी नेटवर्थ 2 करोड़ के आसपास है। जानकी को एक्टिंग के अलावा डांस का भी शौक है। दिव्य महारानी के साथ कुछ समय पहले उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जानकी अब तक कई एल्बम में भी नजर आ चुकी है, जिनमें जिगर के साथ उनकी आई उनकी लव एल्बम ‘बूम पड़ी गई’ को फैंस ने सबसे ज्यादा पसंद किया था। जानकी खुद को एक ब्रेकफास्ट लवर कहती है। 

उनका मानना है कि हमें एक ही जिंदगी मिली है, जिसे खुलकर एन्जॉय करना चाहिए। इन सबके अलावा जानकी एक बाइक लवर भी है और कई बार बाइक के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पऱ शेयर भी की है। 

सोशल मीडिया की बात शुरू हुई है तो उनकी फैन फॉलोइंग के बारे में भी आपको बता देते हैं। जानकी के इंस्टाग्राम पर करीब 15 लाख फॉलोअर्स है और फिल्म शैतान के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में तेजी से इजाफा हो रहा है। इंस्टाग्राम से पहले जानकी टिकटॉक पर भी काफी पॉपुलर थी। जानकी की रिलेशनशिप की बात करें तो टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार वो यश सोनी को डेट कर रही हैं। जानकी ने यश के साथ ही अपने करियर की शुरुआत की थी। 

यश ने 2022 में जानकी के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद भी आती है। औऱ जल्द ही दोनों फिर से एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। जानकी के अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो जल्द ही वह जगत और त्रिशा ऑन द रॉक्स फिल्मों में नजर आएंगी। 

हम उम्मीद करते हैं कि जानकी की सभी अपकमिंग फिल्म बड़ी हिट साबित हो और वो जल्द ही कुछ और बॉलीवुड फिल्मों में काम करती नजऱ आएं। जानकी की एक्टिंग आपको कैसी लगती हैं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *