कुकर्म का दर्द सहने वाली 1 स्पैनिश महिला ने भारत को बताया अच्छा देश, जनता कर रही आरोपियों को फांसी देने की मांग, Spanish Tourist Case

Spanish Tourist Case

Spanish Tourist Case: इन दिनों दुनियाभर में एक बार फिर भारत सुर्खियों में आ गया है, लेकिन इस बार वजह चिंताजनक है। पिछले दिनों भारत में स्पैनिश मूल की एक महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म हुआ। सात लोगों ने मिलकर इस कुकर्म को अंजाम दिया था। इस घटना के कारण बहुत से लोग भारत को अनसेफ बता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बलात्कार का दर्द सहन करने वाली महिला का कहना है कि इसमें भारत के लोगों की कोई गलती नहीं है, गलती है तो सिर्फ आरोपियों की।

झारखंड प्रशासन की ओर से महिला और उनके पति को 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया गया है। पुलिस ने अब तक इस मामले में कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। 

Spanish Tourist Case

Spanish Tourist Case

क्या है पूरा मामला?

स्पैनिश महिला फरनंडा (28) अपने 64 वर्षीय पति के साथ बाइक पर वर्ल्ड टूर कर रही हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बाद वह भारत की यात्रा पर थे। झारखंड के रास्ते कपल नेपाल जा रहा था। रांची से 300 किलोमीटर की दूरी पर दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में दंपत्ति के साथ एक घिनौनी घटना हुई। कुंजी गांव में रात के समय महिला और उनके पति टेंट लगाकर आराम कर रहे थे कि तभी कुछ लोग उनके टेंट में घुस गए।

पुरुष के साथ साथ उन लोगों ने मारपीट की और 7 लोगों ने मिलकर महिला का गैंगरेप किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने कपल के साथ लूटपाट भी की। उनके पर्स, ईयरपोड्स, घड़ी, करीब 11 हजार डॉलर्स कैस सहित काफी सामान लूटकर अपने साथ ले गए। 

Read Also:-

बचपन इतना गरीबी में गुजरा कि बॉल खरीदने तक के पैसे नहीं हुआ करते थे, Shamar Joseph Biography

अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था – मैं कुंवारा हूं, लेकिन ब्रह्मचारी नहीं, Atal Bihari Bajpayee Biography

सोशल मीडिया पर महिला ने बताई आपबीती

स्पैनिश महिला ने हिम्मत दिखाई और घटनाक्रम के बाद खुद बाइक चलाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचीं। वहीं पर महिला ने पुलिस को कॉल करके पूरी आपबीती सुनाई और अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत अपनी जांच शुरू कर दी। महिला एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी है। उन्होंने अपने पूरी वारदात के बारे में सोशल मीडिया पर बताया और उसके बाद दुनियाभर में ये खबर आग की तरह फैल गई।

लोगों ने कहा कि महिला के साथ ऐसा इसीलिए हुआ, क्योंकि वो भारत में थी। भारत को सोशल मीडिया पर एक असुरक्षित देश कहा जाने लगा। महिला ने कहा कि वो भगवान को धन्यवाद करती है कि वो जिंदा है। 

महिला ने भारत को बताया अच्छा देश

एक और जहां सोशल मीडिया पर वर्ल्डवाइड यूजर्स भारत को इस गलती का दोषी करार दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्पैनिश महिला के विचार इस मामले में बिल्कुल अलग है। महिला ने अपनी स्टेटमेंट में कहा, “ये एक ऐसी घटना थी, जो दुनिया में कहीं भी किसी के भी साथ हो सकती थी। मैं भारत में थी, इसीलिए ऐसा हुआ, ये बिल्कुल बकवास है। भारत एक अच्छा देश है और यहां के लोग भी बहुत मददगार है। इस मामले में भारत की कोई गलती नहीं है, गलती है तो सिर्फ आरोपियों की।”

महिला ने ये भी बताया कि वो पिछले 6 महीने से भारत मे है और अब तक 20 हजार किलोमीटर की यात्रा भारत में कर चुकी हैं। पहली बार उन्हें इस तरह की चीजों का सामना करना पड़ा है। हालांकि महिला का ये भी माना है कि इस घिनौनी घटना को भूलना उनके लिए आसान नहीं होगा।

लोग कर रहे आरोपियों को फांसी देने की मांग

झारखंड पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें 7 लोगों ने दुष्कर्म किया था और 1 शख्स ने उनकी मदद की थी। दुमका पुलीस अधीक्षक पीतांबर सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों की उम्र 18 से 25 साल के बीच है। आरोपियों को तुरंत पकड़ने और इस मामले में एक्शन लेने के लिए स्पैनिश दूतावास की ओर से भारत को धन्यवाद कहा गया है। स्पैनिश एम्बेसी ने कहा कि महिलाएं दुनिया के हर कोने में सुरक्षित होनी चाहिए।

इस घटना के बाद भारत में भी लोगों का गुस्सा फूट रहा है। जनता आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रही है। लोगों का कहना है कि कुछ घटिया लोगों के कारण पूरे देश की छवि कलंकित होती है। पुलिस ने कहा है कि जल्द से जल्द वो चार्जशीट दायर कर इस के में स्पीड ट्रायल की मांग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *